प्रयागराज में महाकुंभ शुरु, ४० करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद
काठमांडू, माघ १ – सोमवार से ही प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में कुम्भ मेला शुरू हो गया है । आज लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करेंगे । प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ लग चुकी है जो त्रिवेणी में स्नान करेंगे । आस्था के इस संगम में डुबकी लगाने को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच ही रहे हैं । अभी त्रिवेणी में केवल श्रद्धालु, नौकाओं की लंबी कतार, तंबुओं का अनंत संसार और बीच बीच तैनात पुलिस ही नजर आ रही है ।
इस स्नान का बहुत महत्व माना गया है सनातन धर्म में । कहते हैं त्रिवेणी में जो स्नान आज करते हैं उनके पाप कट जाते हैं । भारत देश के विभिन्न्न प्रांत के लोग आ रहे हैं मोक्ष की प्राप्ति के लिए । इतना ही नहीं विदेशों से भी लोग आए हुए हैं इस कुंभ में स्नान के लिए । यहाँ तक की ऐप्पल कंपनीके सीईओ स्टीव जो की पत्नी भी इस महाकुभ में भाग ले रही है । निरंजन अखाड़ा ने दीक्षित करते हुए लोरिन पावेल का नाम कमला रखा है । अमेरिका, रुस, इंग्लैंण्ड के साथ ही विश्वभर के लोग इस कुम्भ में स्नान के लिए आए हैं ।
प्रयागराज में १३ जनवरी से शुरू हो रहा कुंभ, सिर्फ आस्था का ही संगम नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक क्षमता का भी इम्तिहान है । कुंभ का समापन महाशिवरात्रि के दिन २६ फरवरी को होगा । इस महाकुंभ में ४० करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है ।

