मकर संक्रांति उत्सव के मौके पर खिचड़ी महाभोज का आयोजन

माला मिश्रा रानी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )
विराटनगर रानी वार्ड 15 स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति उत्सव के शुभ अवसर पर , हिन्दू स्वयंसेवक नेपाल द्वारा खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया गया । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता हरिहर राय ने किया वही संचालन संजीव कर्ण कर रहे थे । इस मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में मोरंग जिला संघ चालक केशव सिंह सुवाल , व्यवस्था प्रमुख अरविंद ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री सुवाल ने सनातन धर्म के बारे में विस्तार से लोगों को बताया । व्यवस्था प्रमुख श्री ठाकुर ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । इस मौके पर आयोजित खिचड़ी महाभोज में सैकड़ों लोगों को खिचड़ी , तिल का लड्डू खिलाया गया । कार्यक्रम में आशीष वचन रतन शर्मा ने दिया । इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच रानी के अध्यक्ष रतन शर्मा व कार्यवाह संजीव कर्ण , युवराज , दिलीप सहित दर्जनों हिन्दू स्वयंसेवक के कार्यकर्ता सक्रिय रह कार्यक्रम को सफल बनाया ।


