प्रधानमंत्री ओली पहुँचे पोखरा
काठमांडू, माघ ३ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के प्रथम दीक्षान्त समारोह में सहभागी होने के लिए आज अपाह्न गण्डकी प्रदेश की राजधानी पोखरा पहुँच गए हैं ।
प्रधानमंत्री ओली को पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में गण्डकी प्रदेश प्रमुख डिल्लीराज भट्ट, मुख्यमन्त्री सुरेन्द्रराज पाण्डे,पूर्वमुख्यमंत्री खगराज अधिकारी आदि उच्चपदस्थ सरकारी अधिकारियों ने स्वागत किया था । प्रधानमंत्री ओली प्रतिष्ठान के कुलपति हैं । प्रतिष्ठान से आज ४३ लोग दीक्षित होंगे ।

