Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरिद्वार में हुआ 16 वें ग़ज़ल कुंभ का शुभारंभ, नेपाल भारत की नामचीन हस्तियां रहीं मौजूद

 


हरिद्वार, 19 जनवरी । सुविख्यात लोकप्रिय शायर दीक्षित दनकौरी के कुशल संयोजन व नेतृत्व में निष्काम सेवा ट्रस्ट, हरिद्वार में अंजुमन फ़रोग़ ए उर्दू (रजि.) दिल्ली द्वारा आयोजित 16 वां ग़ज़ल कुंभ का शुभारंभ हो गया। जिसमें देश के नामचीन मीडिया जगत के मुख्य संपादक व कवि, शिक्षाविद, लेखक हिस्सा ले रहे हैं ।


निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के तत्वावधान में अंजुमन फरोग ए उर्दू द्वारा 16वां ग़ज़ल कुंभ 18 व 19 जनवरी को आयोजित हो रहा है जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि, लेखक, समाज सेवी- बसंत चौधरी (नेपाल), विशिष्ट अतिथि कवयित्री, लेखिका, शिक्षाविद प्रो. डॉ. उषा उपाध्याय (अहमदाबाद), डॉ. मधुप मोहता, इम्तियाज़ ‘वफा’ अध्यक्ष उर्दू अकादमी, काठमांडू, शैलेन्द्र जैन ‘अप्रिय’ (समूह संपादक- अमर भारती मीडिया समूह), राजेन्द्र ‘शलभ’ सुकवि (नेपाल), डॉ. श्वेता दीप्ति सुकवयित्री (नेपाल) रहे। दीक्षित दनकौरी के संचालन में देश के कोने कोने से पधारे सैकड़ों गज़लकारों ने काव्य रस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। आज गज़ल कुंभ का अन्तिम दिन है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com