Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में बर्फबारी की संभावना, तराई में कुहासा

 

काठमांडू, माघ ६ – अभी देश में पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली का आंशिक प्रभाव है ।
आज (रविवार)की सुबह कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बादल छाए हैं । तराई के बहुत में कुहासा लगा हुआ है ।
कुहासे के कारण अंधेरा छाया हुआ है जिसके कारण तराई का जनजीवन प्रभावित हो रहा है । देश के बाकी भूभाग का मौसम सामान्यतया साफ रहने की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
महाशाखा के अनुसार आज कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है ।
महाशाखा ने आगामी २४ घण्टें के लिए चेतावनी तथा परामर्श जारी करते हुए कहा है कि ‘कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की सम्भावना है । साथ ही सुबह के समय में देश के तराई तथा उपत्यका के कुछ स्थानों में कुहासा लगने की संभावना को देखते हुए दैनिक जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य, यातायात तथा हवाई उड़ान में भी असर पड़ सकता है । महारशाखा ने आवश्यक सतर्कता अपनाने का अनुरोध किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *