Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार का प्रमुख उद्देश्य देश में आर्थिक समृद्धि हासिल करना है – लेखक

 

काठमांडू, माघ ६ – गृहमन्त्री रमेश लेखक ने कहा है कि वर्तमान सरकार का प्रमुख उद्देश्य देश में आर्थिक समृद्धि हासिल करना है । नेपाल प्रेस युनियन महेन्द्रनगर ने रविवार आयोजन किए गए पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा (एमाले) मिलकर बनी वर्तमान सरकार ने देश में आर्थिक समृद्धि हासिल करने, सुशासन कायम करने, देश में दीर्घकालीन शान्ति, विकास और समृद्धि की यात्रा को आगे बढ़ाने का लक्ष्य लिया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि देश में लगानी के वातावरण सिर्जना करने और उद्योगधन्दा को लेकर सरकार ने कुछ कानून संशोधन कर अध्यादेश लाया है ।
गृहमन्त्री लेखक ने बताया कि सरकार बहुत जल्द संसद के अधिवेशन आह्वान करने की तैयारी कर रही है । अधिवेशन बुलाने के तुरंत बाद पहले ही दिन अध्यादेश प्रस्तुत किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि आप सभी निश्ंिचत रहे अभी की सरकार आगामी निर्वाचन तक चलेगी । दोनों पार्टी के बीच में सात बूँदे सहमति हुई है । हम वही सहमति कार्यान्वयन करेंगे । और उसी अनुरुप सरकार आगे बढ़ेगी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा की तैयारियाँ तेज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com