Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं हमेशा अमेरिका को प्राथमिकता में रखूँगा –डोनाल्ड ट्रंप

 

काठमांडू, माघ ८ – डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के ४७वें राष्ट्रपति बन चुके हैं । उन्होंने कल (सोमवार) की रात को राष्ट्रपति पद की शपथ ली । अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि वो हमेशा अमेरिका को अपनी प्राथमिकता में रखेंगे ।
उनके शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के कई राष्ट्रनेता, कारोबारी, बराक ओबामा, जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन जैसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भी शामिल हुए । सभी ने उन्हें उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी । अपने शपथ ग्रहण के उद्घाटन भाषण में ट्रंप ने अपनी नीतियों और प्रशासन के तहत अमेरिका का “कैसा भविष्य” होगा, इस पर अपनी सोच भी साझा की । उन्होंने कहा कि “आज से अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो रहा है । हमारा देश अब समृद्ध और सम्मानित होगा । मैं यह खुलकर पर कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा अमेरिका को प्राथमिकता में रखूँगा ।
अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जाति और लिंग को सार्वजनिक और निजी जीवन के हर पहलू में शामिल करने की मौजूदा नीति को खत्म करेगी । उन्होने घोषणा करते हुए कहा कि की आज से अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि सिर्फ दो जेंडर हैं–पुरुष और महिला । इसके साथ ही अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन प्रशासन और प्रवासी संकट को संभालने के तरीकों की कड़ी आलोचना भी की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *