राष्ट्रपति पौडेल ने दी अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई
काठमांडू, माघ ८ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने अमेरिका के राष्ट्रपति को कार्यभार ग्रहण करने पर समकक्षी डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी है । राष्ट्रपति ने आधिकारिक ट्विटर द्वारा अमेरिका के ४७ वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई दी साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना भी की है । उन्होंने विश्वास जताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में नेपाल–अमेरिका बीच के संबंध और अधिक मजबूत होंगे ।

