Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, माघ ८ – ताइवान में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता ६ रेक्टर मापी गई है । नेपाली समय के मुताबिक दोपहर १ः४५ बजे आए भूकंप से १५ लोग घायल हुए है । घायलों को अस्पताल में भर्ना करवाया गया है । राहत बचाव दल नुकसान का अनुसंधान कर रहे हैं ।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार दक्षिणी ताइवान में ६ की तीव्रता वाला भूकंप आया । भूकंप का केंद्र युजिंग से १२ किलोमीटर उत्तर में १० किलोमीटर की गहराई में था । ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने ६.४ की तीव्रता दर्ज की । भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने कोई रिपोर्ट नहीं है । ताइवान के अग्निशमन विभाग ने कहा कि ताइनान शहर के नानक्सी जिले में एक घर ढ़ह गया । यहां एक बच्चा सहित छह लोगों को बचाया गया । उन्हें मामूली चोटें आई । एक अन्य व्यक्ति किसी वस्तु के गिरने से घायल हो गया । प्रांतीय राजमार्ग पर स्थित झूवेई पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com