मधेश प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री सिंह कार दुर्घटना में घायल
काठमांडू, माघ ८ – मधेश प्रदेश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शत्रुध्न प्रसाद सिंह कल रात करीब साढ़े नौ बजे मधेश प्रदेश ०२–००१ झ ०१६५ एवं झ ०३–००१ झ ००९६ नामक दो सरकारी वाहनों की टक्कर हुए जिसमें वो घायल हो गये । जनकपुरधाम के रामानंद चौक पर यह टक्कर हो गयी ।
दुर्घटना में घायल मंत्री सिंह को प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में उपचार किया जा रहा है । उनकी अवस्था खतरा से बाहर होने की जानकारी अस्पताल ने दी है । मंत्री सिंह से मिलने के लिए अस्पताल पहुँचे मधेश के मुख्यमन्त्री सतिशकुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में छानबीन करने के लिए धनुषा के डीएसपी के नेतृत्व में छानबिन समिति गठन की गई है । दूसरी गाडी खानेपानी डिविजन कार्यालय पर्सा की है । गाड़ी के चालक के घायल होने की जानकारी धनुषा के पुलिस प्रवक्ता ने दी । घटना के बारे में और अनुसन्धान किया जा रहा है ।

