गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम में बर्फबारी की संभावना
काठमांडू, माघ १० – आज गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बादल छाए हुए हंै । बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतः साफ है । तराई के कुछ भागों में कहुासा लगा हुआ है । पश्चिमी भू–भागों में पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली के प्रभाव के कारण इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार सुदूरपश्चिम के पहाड़ी भू–भाग के एक दो स्थानों में हल्की बारिश की भी संभावना है । कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों और गण्डकी के एक–दो स्थानों में हल्की हिमपात की संभावना है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोशी प्रदेश में भी आज रात तक उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्र में मौसम आंशिक बादल छाने से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है । मधेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा ।

