Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के महाराष्ट्र में हुए रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या १३ पहुँची

 

काठमांडू, माघ १० – भारत के महाराष्ट्र में हुए रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या १३ हो गई है । साथ ही ८–१० लोग घायल भी हो गए हैं । भारतीय संचार माध्यमों से जानकारी मिली है कि मरने वालों में चार नेपाली भी हैं । इस घटना में मरने वालों १३ लोगों में से ७ लोगों की पहचान हो गई है । महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा–तफरी का माहौल हो गया जब पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई । अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे । इसी बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया । नेपाली नागरिकों में लछिराम पासी, इम्तियाज अली, बाबु खान और हिमु विश्वकर्मा हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com