Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी 56 वी वाहिनी के विभिन्न सीमाचौकियों में झंडोत्तोलन । नेपाली आर्म्सफॉर्स को सीमा पर मिठाई भेट की गयी

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र ) । गणतंत्र दिवस के अवसर पर 56वीं वाहिनी एस. एस. बी. बथनाहा में बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । वाहिनी में कार्यक्रम से पूर्व अधिकारियों द्वारा सीमाचौकियो में झंडोतोलन किया गया और महानिदेशक महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया गया।वाहिनी मुख्यालय के कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय तिरंगा को फहराया गया एवम राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर SSB के महानिदेशक महोदय द्वारा प्राप्त शुभकामना संदेश को श्री सुरेन्द्र विक्रम कमांडेंट द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। तपश्चात कमांडेंट 56वी वाहिनी द्वारा आज के इस दिवस के विशेष महत्व को बताते हुए कहा कि हमारा संप्रभुत्वसम्पन्न गणतंत्र राष्ट्र वीर क्रान्तिकारीयों एवं वीरांगनाओं के अमूल्य बलिदान के स्वरूप में प्राप्त हुआ है l इस अवसर पर कमांडेंट महोदय द्वारा बल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों को DG disc , IG commendation तथा कमांडेंट 56 वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।और समस्त कार्मिकों के परिवार सहित गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर वहिंनी मुख्यालय में बच्चों के लिए जलेबी रेस, स्पून लेमन रेस, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के बीच Tug of वॉर,महिला कार्मिको और संदीक्षा मेंबर्स के बीच tug of war,संदीक्षा सदस्याओ के लिए मटका फोड़ एवं म्यूजिकल चेयर इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात जवानों के साथ बडा खाना का भी आयोजन किया गया। जिसमें कमांडेंट(मेडिकल) एस के शिंदे,द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल, उपकमांडेंट पूर्णेंदु प्रभाकर, उपकमांडेंट मदन मोहन भट्ट, डॉ. एमएस लीला (सहायक कमांडेंट मेडिकल) और वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर नेपाली काउण्टरपार्ट को मिठाई भी भेंट की गयी l

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com