Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

 

बीरगंज (नेपाल) 26 जनवरी, 2025 । भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज (नेपाल) ने वाणिज्य दूतावास परिसर में  आज 26 जनवरी 2025 को भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

समारोह सुबह 9 बजे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने और भारतीय राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात, महावाणिज्य दूत श्री डी.एस. मीना ने भारत के माननीय राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा।

 बीरगंज के 11 स्कूलों और कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भारतीय देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 नवंबर से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 5वीं भारत को जानो क्विज के विजेताओं और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, तीन लोग घायल

सरकारी अधिकारी, उद्योगपति, व्यवसायी, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, स्कूल शिक्षक, छात्र, नागरिक समाज और नेपाल-भारत मैत्री संघ के सदस्य, वाणिज्य दूतावास के अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 400 लोग तथा बारा और परसा जिलों के लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह में उत्साह के साथ भाग लिया। बीरगंज (नेपाल) 26 जनवरी, 202

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed