Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिदेशीय ट्वेन्टी–२० क्रिकेट शृंखला ः इन्दु की कप्तानी में नेपाली टीम की घोषणा

 

काठमांडू, माघ १४ – नेपाल सहित तीन देशों की महिला ट्वेंटी–२० क्रिकेट श्रृंखला के लिए नेपाली टीम की घोषणा कर दी गई है । नेपाल क्रिकेट संघ (क्यान) ने रविवर को इन्दु बर्मा की कप्तानी में १५ सदस्यीय टीम की घोषणा की है ।
शृंखला आने वाले गुरुवार से काठमांडू में शुरू होगी । श्रृंखला में नेपाल, नीदरलैंड और थाइलैंड हैं । जनवरी ३० से फरवरी ७ तक कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में होने वाले श्रृंखला में सभी टीम एक दूसरे से तीन–तीन खेल खेलेंगे । नेपाली महिला टीम अपना पहला मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी ।
नेपाली टोली
इन्दु बर्मा (कप्तान), रुबिना क्षेत्री, सीता रानामगर, पूजा महतो, विन्दु रावल, रेवती धामी, कविता कुँवर, सम्झना खड्का, ममता चौधरी, राजमती ऐरी, कविता जोशी, अलिशाकुमारी यादव, रोमा थापा, मनिषा उपाध्याय और ईश्वरी विष्ट ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *