Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प को मिली जान मारने की धमकी

 

काठमान्डू 27जनवरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में फ्लोरिडा के शैनन एटकिंस को गिरफ्तार किया गया है।
शैनन एटकिंस के फेसबुक अपडेट में ट्रंप के शपथग्रहण से एक दिन पहले एक पोस्ट में लिखा था, ‘अमेरिका को बचाने के लिए सिर्फ एक गोली चलाने की जरूरत है।’ पुलिस ने कहा कि यह पोस्ट एटकिंस की गिरफ्तारी का प्रमुख कारण बनी। शुक्रवार रात को उसे फ्लोरिडा के पाम बीच के पास गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोकीन के तीन बैग भी मिले।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
यह गिरफ्तारी FBI की तरफ से मिली के जानकारी के आधार पर की गई है। यह मामला खास तौर पर FBI और सीक्रेट सर्विस के लिए संवेदनशील है, पिछले साल भी डोनाल्ड ट्रंप को मारने की दो बार कोशिश की जा चुकी है। हालांकि ये सब कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इसके चलते FBI और सीक्रेट सर्विस ट्रंप की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर हैं।
शैनन एटकिंस ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट को लेकर जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने दावा किया कि वह मजाक कर रहा था, लेकिन वेस्ट पाम बीच के पुलिस प्रमुख टोनी अराउजो ने यह मानने से इनकार कर दिया,
उन्होंने कहा, ‘यह कोई मजाक नहीं है। आज के माहौल में ऐसी बातें कहना खतरनाक हो सकता है।’ पुलिस ने उसके कई अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी पेश किए, जिसमें एक पोस्ट में लिखा था, ‘इतिहास खुद को दोहराता है हमारे यहां सालों से कोई हत्या नहीं हुई है।’

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का असर: कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कुछ पर रात में यातायात प्रतिबंध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com