इस बार मौनी अमावस्या पर स्वर्ण नक्षत्र का संयोग
सनातन धर्म में मौनी अमावस्या व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन को पितृ दोष शांति और मुक्ति के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. मौनी अमावस्या के दिन किए गए तर्पण और धार्मिक कर्मकांड से पितृ दोष का निवारण होता है.
इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर पड़ रही है. इस बार अमावस्या तिथि पर स्वर्ण नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ और लाभकारी बनाता है.
क्या है मौनी अमावस्या का महत्व?
1. अमावस्या तिथि पर चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, जिससे पितृ शांति के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना गया है.
2. इस दिन पितरों की शांति के लिए किए गए कर्मकांड अधिक प्रभावशाली और शांतिपूर्ण माने जाते हैं.
3. स्वर्ण नक्षत्र में आने वाली अमावस्या तिथि पर किए गए उपाय पितृ दोष निवारण में विशेष रूप से कारगर होते हैं.

