काठमांडू उपत्यका में आज से चार दिन तक दैनिक ५ घण्टें बिजली अवरुद्ध होगी
काठमांडू, माघ – १५ काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में आज से चार दिनों तक दैनिक पाँच घण्टें बिजली अवरुद्ध रहेगी । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार आज गोठाटार (जोरपाटी) फिडर अन्तर्गत मानटार चौक क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति बन्द की जाएगी ।
माघ १६ गते मातातीर्थ (कुलेश्वर) फिडर अन्तर्गत मातातीर्थ के आसपास के क्षेत्रों, माघ १७ गते शंखमुल फिडर (बानेश्वर)अन्तर्गत दोभान पुल आसपास के क्षेत्रों में बिजली अवरुद्ध रहेगी । माघ १८ गते केएससी और ओल्ड एयरपोर्ट फिडर (बानेश्वर)अन्तर्गत आलोकनगर के आसपास के क्षेत्र में पाँच घण्टें विद्युत् अवरुद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । बिहान ११ बजे से लेकर दिन के ४ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बन्द होगी ।
कुलेश्वर, बानेश्वर, जोरपाटी और कीर्तिपुर वितरण केन्द्र अन्तर्गत के विद्युतीय वितरण लाइन भूमिगत करने के लिए काम चल रहा है । इसी वजह से विद्युत् अवरुद्ध की जाने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।


