Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी मोर्चा का वृहत् अन्तरक्रिया कार्यक्रम आज

 

काठमांडू, माघ – १५   चारदलीय समाजवादी मोर्चा आज वृहत् अन्तरक्रिया कार्यक्रम करने जा रही है । इससे पहले यह कार्यक्रम बुधवार को होना था लेकिन अब यह कार्यक्रम एक दिन पहले ही किया जा रहा है ।
बुधवार को सभी हॉल बुक होने के कारण से कार्यक्रम मंगलवार को रखा गया है । ये जानकारी नेपाल समाजवादी पार्टी के सह अध्यक्ष गंगानारायण श्रेष्ठ ने दी है । कार्यक्रम प्रज्ञा भवन कमलादी में दोपहर १२ बजे शुरु होने की उन्होंने जानकारी दी है ।
‘वर्तमान राष्ट्रीय राजनैतिक परिस्थिति और समाजवादी मोर्चा नेपाल का कार्यभार’ विषयक कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए मोर्चा के नेताओं से आग्रह किया गया है । मोर्चा में नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, नेसपा और नेकपा सहभागी है ।
विसं २०८० असार ४ गते नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी, जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल और विप्लव नेतृत्व के नेकपा आदि की सहभागिता में समाजवादी मोर्चा गठन किया गया था । लेकिन पिछले समय से विभिन्न विषयों में असन्तुष्टि जताते हुए उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जसपा नेपाल मोर्चा में सक्रिय नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *