शीतकालीन अधिवेशन को प्रधानमंत्री तथा शीर्ष नेता करेंगे संबोधन
काठमांडू, माघ १८ – संसद का शीतकालीन अधिवेशन आज से शुरु हो रहा है । आज की बैठक को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित शीर्ष नेता सम्बोधन करेंगे । संघीय संसद् के राष्ट्रीयसभा और प्रतिनिधिसभा का अधिवेशन आज से शुरु हो रहा है । बैठक १ बजे बुलाई गई है । प्रतिपक्षी दलों ने तैयारी कर ली है कि सरकार द्वारा जो अध्यादेश लाया जा रहा है उसका विरोध करना है । प्रतिपक्ष का आरोप है कि संसद् के अधिवेशन को बिना बुलाए ही सरकार अध्यादेश से शासन करने की तैयारी कर रही है जो किसी को मान्य नहीं है ।


