Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इतिहास की सबसे विनाशकारी आग पर काबू

 

काठमान्डू 1 फरवरी

दक्षिण कैलिफोर्निया के शहर में लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने  दी है।
कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट करते हुए बताया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी परिधि पूरी तरह नियंत्रण में है।
इतिहास की सबसे विनाशकारी आग पर काबू
दरअसल, लॉस एंजेलिस में दो जंगलों में लगी भीषण आग पर शुक्रवार को पूरी तरीके से काबू पा लिया गया। ये आग तीन सप्ताह से अधिक समय तक जलती रही, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी में पैलिसेड्स और ईटन की आग अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के इतिहास में सबसे विनाशकारी थी। इस आग ने 37,000 एकड़ (150 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र और 10,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया। इसमें सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *