जनकपुरधाम में जनकपुर साहित्य महोत्सव
काठमांडू, माघ २४ – ‘धरातल, संस्कृति और संस्कार का उत्सव’ इस थीम के साथ आज (गुरुवार )से तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव का छठां संस्करण जनकपुरधाम में शुरु हो रहा है । नवमिथिला फाउन्डेशन के आयोजना में आज से शनिवार तक चलने वाले इस महोत्सव में साहित्यिक विमर्श, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बहस की बातों को समेटा जा रहा है ।
आयोजकों ने बताया है कि मिथिला सभ्यता और संस्कृति के धरोहर जनकपुरधाम को विचार, बहस और साहित्यिक उत्सव के केन्द्रबिन्दु बनाने के उद्देश्य से हम यह साहित्य उत्सव कर रहे हैं । महोत्सव में १४ पैनल डिशकशन और तीन एकल प्रवचन को शामिल किया गया है । आयोजक नवमिथिला फाउन्डेसन के अध्यक्ष अमित साह ने बताया कि इस महोत्सव में न केवल साहित्य को लेकर वरन समाज के विविध आयामों को उजागर किया जाएगा ।
महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में लेखक सीके लाल विद्वतापूर्ण व्याख्यान देंगे । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के प्रबन्ध निर्देशक कुलमान घिसिङ ‘उज्यालोको यात्रा’ (उजाले की यात्रा) में अपने अनुभवों को बताएंगे । भारत के लेखक सुवोधचन्द्र भारतीय ‘सीता और रोटीबेटी के सम्बन्ध’ विषय में अपने विचारों को रखेंगे । लेखक तथा साहित्यकार खगेन्द्र संग्रौला ‘आन्दोलन और साहित्य’में अपना विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे । इसी तरह ‘नेपाल का परराष्ट्र नीति और सीमाञ्चल’ सत्र में पत्रकार सुधीर शर्मा, लेखक तुलानारायण साह और इन्द्र अधिकारी की सहभागिता में बहस होगी । इस सत्र का संचालन पत्रकार अनिल गिरी करेंगे ।
‘नेपाली उद्यमीको यात्रा’में उद्योगपति सौरभ ज्योति, सुलभ बुढाथोकी और असिममान सिंह अपने अपने अनुभवों को साझा करेंगे । वही आनन्दको खोज ‘आनन्द की तलाश’ सत्र में पत्रकार घनश्याम खड्का और समा थापा बीच विचार विमर्श होगी ।
महोत्सव में जनकपुर के चुनौती और अवसर, डिजिटल युग में पठन संस्कृति, क्रिकेट ः समस्या, समाधान और सम्भावना, मधेस महिमा ः उद्यम के व्यावसायीकरण, नीति में युवाओं की रुचि आदि विषयों में बहस की जाने की फाउन्डेशन के अध्यक्ष अमित साह ने जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इससे साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर गहन संवाद के द्वार खुलने की उम्मीद है । इसी तरह इस बार का अमित झा स्मृति साहित्य सङ्गीत पुरस्कर स्वर्गीय गुरुदेव कामत के नाम में उनके परिवार को दिया जा रहा है । साहित्य महोत्सव का उद्घाटन मधेस प्रदेश के मुख्यमन्त्री सतीशकुमार सिंह करेंगे ।


