मःम दुकान में लगी आग घटना .. एक और की मृत्यु, बाकी सात की अवस्था गंभीर
काठमांडू, फागुन २ – काठमांडू के कमलपोखरी स्थित शानदार मःम दुकान में लगी आग से हुए घायलों में से एक और की मृत्यु हो गई है । कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में इलाज के क्रम में शुक्रवार (फागुन २) दोपहर साढेÞ १ बजे प्रजित लामा की मृत्यु हो गई ।
माघ २४ गते की सबह गैस चुल्हे से मःम की दुकान में आग लग गई थी । दुकान के और कामदारों के साथ ही लामा भी घायल हुए थे । शानदार मःम दुकान में लगी आग से घायल हुए सात लोगों का इलाज चल रहा है । सभी का इलाज कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में ही किया जा रहा है । सातों की अवस्था गंभीर बताई जा रही है ।
इससे पहले ही माघ २८ गते की रात को दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है । आग में ११ लोग घायल हुए थे ।


