मोदी और ट्रंप की मुलाकात…सहकार्य के लिए दोनों तैयार
काठमांडू, फागुन २ – भारतीय प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अमेरिका की यात्रा में हैं । अपने अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की । व्हाइट हाउस में इस मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफ की । मोदी ने ट्रंप के नारे मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) की चचाए करते हुए कहा, “मेक इंडिया ग्रेट अगेन“ और जोड़ा “जब मागा प्लस मागा मिलता है तो यह मिल कर मेगा हो जाता है । उन्होंने दोनों लोकतंत्र की “समृद्धि के लिए एक मेगा पार्टनरशिप“ की बात कही ।
भारतीय पीएम मोदी ने २०३० तक अमेरिका के साथ व्यापार को दोगुना करने की बात भी कही गई ।
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में पीएम मोदी ने कहा, “इस मुद्दे पर हमारे विचार एक जैसे हैं और वो यह है कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे किसी भी भारतीय का सत्यापन होता है तो हम उन्हें वापस भारत में लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।”उन्होंने कहा कि कुछ आप्रवासियों को मानव तस्कर लाते हैं । उन्होंने कहा, “ये बहुत आम परिवारों के बच्चे हैं और उन्हें बड़े सपने दिखाए जाते हैं और उनसे बड़े बड़े वादे किए जाते हैं ।” उन्होंने यह भी कहा कि –आसानी से शिकार बनने वाले उन युवा लोगों’ को बचाने के लिए मानव तस्करी पर शिकंजा कसने की जरूरत है, जिन्हें अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से आने के लिए मूर्ख बनाया जाता है ।
ट्रंप ने जबसे राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है, अमेरिका ने एक खेप में अपने सैन्य विमान से बिना दस्तावेज वाले अवैध आप्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेजा है ।
पिछले सप्ताह भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि वापस भेजने की प्रक्रिया में भारतीय नागरिकों के साथ कोई दुव्र्यवहार न हो ।

