कक्षा १२वीं की परीक्षा ११ बैसाख २०८२ से
काठमांडू, फागुन २ – इस वर्ष कक्षा १२वीं की परीक्षा ११ बैसाख २०८२ से शुरू होने जा रही है । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने आज (शुक्रवार) को १२वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है । बोर्ड के मुताबिक परीक्षा पूरे देश में एक साथ शुरू होगी ।
वैशाख २२ गते तक संचालन होने जा रही परीक्षा सुबह ८ बजे से शुरु होगी । परीक्षा शुरु होने के १५ मिनेट तक यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में नहीं पहुँचते हैं तो उन परीक्षार्थी को परीक्षा में सहभागी नहीं होने की बोर्ड ने जानकारी दी है ।


