पूर्व पुलिस महानिरीक्षकों की टीम ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
काठमांडू, फागुन २ – पूर्व पुलिस महानिरीक्षकों की एक टीम ने प्रधामन्त्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की है । इस मुलाकात में इस टीम ने प्रस्तावित पुलिस ऐन में उल्लेख किए गए कुछ बूंदों को लेकर बात की और मांग करते हुए कहा कि इन बूंदों को ठीक किया जाए । गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री ओली से मिल कर पूर्वआईजीपी की टीम ने विवादित कुछ बूँदों को हटाने की मांग की । पूर्वआईजीपी मोतिलाल बोहोरा के अनुसार मुख्यतः दो विषयों (गृह के नियन्त्रण तथा परिचालन और सुपरीवेक्षण) को ठीक करने की मांग की गई है ।
उन्होंने बताया कि हमने प्रधानमंत्री से कहा है कि ‘गृह के कर्मचारी समेत पुलिस परिचालन कर सकते हैं । इस बूंदों को ठीक करना होगा । पूर्वआईजीपी बोहोरा ने कहा कि – ‘प्रधामंत्री ने भी इसे ठीक करने का आश्वास दिया है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि – अभी यह विधेयक संसद में तुरंत दर्ता हुई है और बहस होना अभी बाकी ही है इसलिए इसे ठीक किया जा सकता है ।

