Sun. Mar 23rd, 2025

आज का पंचांग: आज दिनांक 17 फरवरी 2025 सोमवार शुभसंवत् 2081

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*हरं सर्पहारं चिताभूविहारं भवं वेदसारं सदा निर्विकारं।*
*स्मशाने वसंतं मनोजं दहंतं शिवं शंकरं शंभुमीशानमीडे।।*
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे लक्ष्मी देवी नमोस्तुते।।*

 

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 17 फरवरी 2025 सोमवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके :-1946,
*उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 5,…*
*चंद्रमाह:- फाल्गुन*
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *पंचमी रात्रि 2:15 तक उपरांत षष्ठी*
नक्षत्र :- चित्रा रात्रि शेष 5:21 तक उपरांत स्वाती,
योग:- शूल प्रातः 7:27 तक उपरांत गण्ड,
कारण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:24
सूर्यास्त : संध्या 05:36
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे कुम्भ राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 4:04 वादने कन्या राशौ उपरांत तुला राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मिथुने भौम, बुध: कुम्भे, वृषे देव वृहस्पति।*
*मीने चैव भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*

*आज माता महालक्ष्मी का विष्णु के साथ पूजन एवं शिव शक्ति पूजन अभिषेक एवं महामृत्युंजय जप सर्व पाप विनाशक, ऋण रोग विनाशक, धन दायक, मोक्ष दायक, स्थिर एवं जीवन, उत्तम नौकरी, आजीविका, व्यवसाय, अखंड सुख सौभाग्य एवं सन्तति सन्तान के साथ साथ शिव के प्रसन्न्ता व कृपा के लिए अति आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*

????मेष:-
आपकी राशि के चतुर्थ यानी सुख भाव में बुध गोचर करेंगे। आराकाशा के अनुसार गोचर काल की अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके बेवजह खर्चों पर रोक लगेगी। बुध आपकी राशि के तीसरे यानी भाई-बहन, पराक्रम और छठवेंयानी रोग, विवाद और ऋण आदि भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है। भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें।

यह भी पढें   नेपालअन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव की तैयारी पूरी ...चैत ७ गते से शुरु

????वृष:-
आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा। आराकाशा के अनुसार इसे कर्म या करियर भाव माना गया है। बुध आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है। नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें। माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें।

????मिथुन:-
आपकी राशि के नवम यानी भाग्य और विदेश यात्रा भाव में शुभ ग्रह गोचर करेंगे। आराकाशा के अनुसार आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आप व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें।

????कर्क:-
सामाजिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। आराकाशा के अनुसार अपने साथी से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अनजान लोगों से सचेत रहें।
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है। ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा।

????सिंह:-
अधिक कार्यों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आराकाशा के अनुसार माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में कम परेशानियाँ होंगी। धन संंबंधी लाभ होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए। कमर और पेट का ध्यान रखें। गेहूं या आटे का दान जरूर करें

यह भी पढें   अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौटीं

????कन्या :-
बिना सोचे समझें फैसला न लें। आराकाशा के अनुसार बेकार की चर्चा से दूर रहें। व्यवहार में कठोरता न लाएं। वैवाहिक सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को को मानें। तनाव दूर होगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। आज का समय धन के लिए ठीक है। आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है। मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं।

⚖️तुला:-
पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। आराकाशा के अनुसार कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं। आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें। धन की कमी खल सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें।

????वृश्चिक:-
अफसरों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आराकाशा के अनुसार अधिक कार्य करेंगे।
ज्यादा थकान की वजह से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हड़बड़ी में लिए गए फैसले से नुकसान होगा। ब्लड प्रेशर के चलते परेशान रहेंगे। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए।

????धनु:-
भारी काम करते समय सावधानी रखें। आराकाशा के अनुसार अफसरों के साथ ताल मेल हो सकता है। संतान से गुस्से में बात न करें। दान-धर्म में हिस्सा लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के विचारों से लाभ से प्रभावित रहेंगे। दफ्तर के सहयोगी मदद करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल है. कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए. दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें।

????मकर:-
किसी काम में आपको लाभ होने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार बिजली के सामानों का इस्तेमाल सावधानी से करें। गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। कारोबारियों को नए सौदे सावधानी के साथ करने चाहिए। निवेश संबंधी कार्य पूरे होंगे।
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है। धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 19 मार्च 2025 बुधवार शुभसंवत् 2081

????कुंभ:-
मित्रों के साथ जरूरी प्लान को लेकर बैठक हो सकती है। आराकाशा के अनुसारआपको परिश्रम का बेहतर परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिये। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं।
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें।

????मीन:-
किसी के शादी के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। आराकाशा के अनुसार आज का दिन कारोबारियों के लिए शुभ है। किसी काम में हस्तक्षेप न करें। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश न करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
आज समय आपके लिए अनुकूल है लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे। आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
शास्त्र संग्रह के साथ
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????????कार्यालय????????*
*????!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!????*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,पश्चिम चंपारण बिहार*

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *