प्रकृति लम्साल मृत्युः केआईआईटी के तीन अधिकारी को निलम्बन
काठमांडू, १८ फरवरी । नेपाली विद्यार्थी प्रकृति लम्साल की मृत्यु संबंधी घटना को लेकर भारत ओडिसा स्थित कलिङ इन्स्टिच्युट ऑफ इन्डस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) ने तीन कर्मचारियों को पद से निलम्बन किया है । आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए केआईआईटी ने कहा है कि छात्राबास के दो वरिष्ठ अधिकारी और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध कार्यालय (आईआरओ) के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को निलम्बन किया गया है । बताया गया है कि उन लोगों को घटना की अनुसंधान अवधि भर के लिए निलम्बन किया या है ।

