काठमांडू से २४ भारतीय गिरफ्तार
काठमांडू, १८ फरवरी । काठमांडू बुढानिलकंठ से २४ भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोप है कि उन लोगों ने ऑनलाइन जुवा खेल संचालन किया है । उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय से परिचालित पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । प्रारंभीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि आरोपियों ने १ अर्ब ६४ करोड़ ३९ लाख रुपये जुवा में कारोबार किया है । पुलिस ने २१ पीस मोबाइल और ३८ पीस ल्यापटॉप भी अपने नियन्त्रण में लिया है ।

