Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला की नेपाल रेडक्रस सोसाइटी की ४३ वीं जिला बार्षिक साधारण सभा सम्पन्न 

 

नेपालगंञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा कीं ४३ वींं जिला बार्षिक साधारण सभा खजुरा में सम्पन्न हुआ है ।

खजुरा गाँवपालिका के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डम्बर बहादुर वि.क.ने ४३ वींं जिला बार्षिक साधारण सभा की उद्घाटन करते हुये रेडक्रस के संस्थापक जाँ हेनरी ड्युना की मानवतावादी अभियान की चर्चा करते हुये महान कार्य ही मानवता है कहकर रेडक्रस की सहकार्य में विपद् व्यवस्थापन और रक्तसंचार सेवा इकाई सञ्चालन में खजुरा गाँवपालिका की ओर से सहयोग निरन्तर रहेगी बताया । 

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने वह कार्यक्रम की समिक्षात्माक सम्बोधन करते हुये समुदाय स्तर में रेडक्रस से प्रवाह करनेवाली सभी प्रकार की मानवीय सेवाएँ जिला शाखा ने उपशाखाएँ मार्पmत जिला भर प्रभावकारी रुप में कार्यान्वयन कर रही है वह बात को उल्लेख करते हुये सरकार की सहयोगी निकाय की हैसियत में सभी सरोकारवालों से समन्वय करते हुये सेवा प्रवाह करते आ रही है बताया ।

यह भी पढें   प्रदेश संरचना समाप्त करने के लिए राप्रपा सरकार को समर्थन करेगाः शाही

इसी तरह वह ४३ वीं जिला बार्षिक साधारण सभा में  नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी ने आ.ब. २०८०÷०८१ की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये वर्षभर में ६ लाख ३५ हजार ७ सौ ५२ लोगों को सेवा प्रवाह किया गया बताया और उन्हों ने आ.ब. २०८२÷०८३ की प्रस्तावित कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अइसे ही नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के कोषाध्यक्ष राकेशबहादुर श्रीवास्तव ने आ.ब.२०८०÷०८१ लेखा परीक्षण प्रतिवेदन और आ.ब.२०८२÷०८३ के लिये रु. ३ करोड ६ लाख ६१ हजार रुपैया की प्रस्तावित बजेट प्रस्तुत किया । प्रस्तावित साधारण तर्फ की बजेट में ११ लाख ७२ हजार ५ सौ न्यून बजेट की जानकारी दी । 

वह सभा में आ.ब.२०८०÷०८१ में बर्षभर १७ उपशाखा मध्ये उत्कृष्ट सेवा करने वापत बार्षिक कार्यसम्पादन मूल्यांकन की आधार में नेरेसो खजुरा उपशाखा को उत्कृट सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया । इसी तरह जुनियर तथा युवा गतिविधि अन्र्तगत युवा रेडक्रस सर्कल सिद्देश्वर माध्यमिक  बिद्यलाय सिधनवा को उत्कृष्ट सर्कल और उसी विद्यालय के शिक्षकनायक दिर्घराज बजगाई को  उत्कृष्ट शिक्षकनायक घोषणा करके नगद पुरस्कार सहित सम्मान किया गया था । 

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके सीतापुर उपशाखा की आतिथ्यता में सम्पन्न हुआ वह कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्र.अ.तथा शिक्षकनायक गोष्ठी की आतिथ्यता प्रदान करने वाले युवा रेडक्रस सर्कल योगिनी माध्यमिक विद्यालय को प्रंशसापत्र प्रदान किया गया था । आतिथ्यता करने वाले उपशाखा ने प्रमुख, विशिष्ट अतिथि और सबै उपशाखाएँ को माया की चिनो प्रदान किया गया था । कार्यक्रम में ध्रबुतारा माध्यमिक बिद्यालय, इन्टीग्रेटेड और गुराँस माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किये थे । 

उसी कार्यक्रम की बन्द सत्र में सभासदें ने प्रस्तुत कार्यक्रम और बजेट के उपर छलफल करके आवश्यक सुझाव सहित मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी र कोषाध्यक्ष राकेशबहादुर श्रीवास्तव की प्रतिवेदन स्वीकृत किये थे । बन्दसत्र में सीतापुर उपशाखा के उपमन्त्री तेजबहादुर सुवेदी ने सञ्चालन किया । 

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

वह कार्यक्रम की सञ्चालन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा की वरिष्ठ संगठन विकास अधिकृत निरञ्जना मल्ल ने की थी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सीतापुर उपशाखा के सभापति यमनारायण महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में खजुरा गाँवपालिका के अध्यक्ष डम्बर बहादुर वि.क., खजुरा गाँवपालिका के उपाध्यक्ष मञ्जु मल्ल, २ नं. वडा के वार्ड अध्यक्ष धनराम वली, पूर्व संघीय संसाद नन्दलाल रोकया, जिला प्रशासन कार्यालय बाँके के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी खडानन्द खत्री, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बाँके के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, उपसभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ ने स्वागत मन्तव्य किया और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कोहलपुर उपशाखा के सभापति संजय पन्त लगायत लोगों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *