Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा नेता संजय राणा की पूजनीय माता जी की आत्मिक शांति हेतु शोक सभा आयोजित

 

नई दिल्ली, मंगलवार, 18 फरवरी 2025: ( ब्यूरो प्रमुख दिल्ली Himalini Magazine-Nepal) आज डी-ब्लॉक, विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में भाजपा दिल्ली प्रदेश के हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक संजय राणा की पूजनीय माता जी के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस सभा में परिवारजनों, मित्रों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री जी ने वेदों पर आधारित प्रेरणादायक प्रवचन प्रस्तुत किए एवं मंत्रोच्चारण के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया।

यह भी पढें   नेपाल प्रीमियर लीग : विराटनगर किंग्स को सन्दीप लामिछाने से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

सभा में उपस्थित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों हरीश हरजाई -नजफगढ़ जिला महामंत्री,
मुकेश मिश्रा -नजफगढ़ जिला उपाध्यक्ष,
शंकर शर्मा – पूर्व एडिशनल कमिश्नर एक्साइज
के.आर.वर्मा-अध्यक्ष हिमाचल फेडरेशन दिल्ली, श्वेता सैनी,
पूर्व निगम पार्षद-सुनील जिंदल, भाई सचिन राणा,
दिनेश राणा, राकेश राणा, बहन बिंदिया राणा ने भी
श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी उपस्थिति इस बात का प्रतीक थी कि दिवंगत माताजी का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक था और उन्होंने समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com