Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

 

काठमांडू, सावन २१ – बारिश के साथ ही देश के कुछ जिलों में आज (सावन २१) अचानक बाढ़ आने का पूर्वानुमान है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि कुछ छोटी बड़ी नदियों में पानी का बहाव उल्लेखनीय रुप से बढ़ने की संभावना है, जिससे बाढ़ आने का खतरा है ।
आज दोलखा, रामेछाप, सिन्धुपाल्चोक, काभ्रेपलाञ्चोक, काठमांडू , भक्तपुर, ललितपुर, मकवानपुर, नुवाकोट, धादिङ, रसुवा, गोरखा, चितवन, नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व), नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम), रुपन्देही, कपिलवस्तु, पाल्पा, तनहुँ, स्याङ्जा, लमजुङ, कास्की, पर्वत, म्याग्दी, बागलुङ, डोटी, डडेलधुरा, कञ्चनपुर, कैलाली तथा इनके आसपास के जिलों से होकर बहने वाली छोटी छोटी नदियों में पानी का बहाव उल्लेखनीय रुप से बढ़ने का पूर्वानुमान है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि इन जिलों में आकस्मिक बाढ़ आने की संभावना है ।
इसी तरह महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि अरूण, नारायणी, त्रिशूली, बूढीगण्डकी, मस्र्याङ्दी, सेती, काली गण्डकी के साथ ही अन्य बड़ी नदियों में भी पानी का बहाव उल्लेखनीय रुप से बढ़ने की संभावना है ।

यह भी पढें   अंग्रेजो का कुत्सित मानसिक व्यवहार -जात व्यवस्था का उपहार नेपाल मे कब से ? एक यथार्थपरक विवेचना : डा.विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com