Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता परिवर्तन के बाद भी देश में मधेशी, आदिवासी, जनजाति, दलित, महिला की अवस्था में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ – उपेन्द्र यादव

 

काठमांडू, फागुन ९ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी मधेशी, आदिवासी, जनजाति, दलित, महिला की अवस्था में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ । यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि देश में बार बार आन्दोलन हुए, लेकिन आंदोलन से सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी शासन में परिवर्तन नहीं हुआ ।
नेपाली समाज कतार द्वारा आयोजित सम्मान तथा शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्रुर और जहानीय शासन से मुक्ती के लिए बार बार आन्दोलन करने वाले शोषित पीडि़त समाज ने सत्ता परिवर्तन तो किया लेकिन शासन में सहभागिता नहीं कर पाई ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी देश में मधेशी, आदिवासी, जनजाति, दलित, महिला की अवस्था में कोई खास परिवर्तन नहीं आ पाई है । उसका एक कारण है कि इस वर्ग की शासन में सहभागिता नहीं हो पाई है । उनकी अवस्था जैसी की तैसी ही है । ’
नेपाली समाज कतार के अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अध्यक्ष यादव ने भूमि अध्यादेश लाकर ओली नेतृत्व की सरकार ने पुनः एक बार मधेशी, आदिवासियों को अपनी ही भूमि में अल्पमत में लाने का षडयन्त्र रचने का आरोप लगाया है । यादव ने फागुन ७ गते कतार के लिए प्रस्थान किया था । १२ गते को वे नेपाल वापस लौटेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *