कालीमाटी में मिला एक व्यक्ति का शव
काठमांडू, फागुन ९ – कालीमाटी स्थित सड़क में एक पुरुष का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई है । जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और अनुसन्धान को आगे बढ़ाया गया । अनुसन्धान के क्रम में क्षत विक्षत अवस्था में शव सड़क में मिला और आसपास कोई सवारी साधन नहीं थी । वैसे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि किसी सवारी द्वारा ठोकर लगने से व्यक्ति की मृत्यु हुई होगी । इसी आशंका में पुलिस ने अनुसन्धान को आगे बढ़ाया था । इसी क्रम में सीसीटीभी फुटेज में एक रोलर द्वारा उस व्यक्ति को कुचल कर आगे बढ़ने का वीडियों मिला है ।
काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय .की टीम ने अनुसन्धान से पता चला कि मृतक व्यक्ति ५५ वर्षीय सोनु गुरुङ हैं । और अनुसन्धान के क्रम में सोनु को कुचल कर फरार हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार होने वाले का नाम उमेश स्याङ्तान है । मकवानपुर का रहने वाला अमेश नागार्जुन नगरपालिका–१० स्युचारटार में रहता है । अनुसन्धान और कारवाई के लिए पुलिस वृत्त कालीमाटी भेजा गया है ।

