Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज रसुवा जिला शाखा का नयाँ नेतृत्व

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज रसुवा जिला शाखा ने नई नेतृत्व चयन करते हुए अपनी दूसरी अधिबेशन सम्पन्न की है । 

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य के प्रमुख आतिथ्यत में सम्पन्न वह अधिवेशन की सभापतित्व में जिला अध्यक्ष प्रमिला लामा ने की थी । वह अधिवेशन से अध्यक्ष में रामशरण गजुरेल(निशान),उपाध्यक्ष तारा कार्की अधिकारी, सचिव हेमनाथ खतिवडा, कोषाध्यक्ष में सुमित्रा सापकोटा और सदस्यों में सविना घिमिरे, प्रेमप्रसाद पौडेल, रामप्रसाद ढकाल, गोविन्द घिमिरे, उमेश डंगोल, बिराज तामाङ, हरि देवकोटा, भरत न्यौपाने और लालबहादुर आचार्य रहे हैं ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक दो सप्ताह के लिए स्थगित

गत माघ १५ गते नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज रसुवा जिला शाखाद्वारा १९वीं राष्ट्रीय स्वयंसेवी रक्तदाता दिवस की उपलक्ष्य में आयोजित अन्तर बिद्यालय निबन्ध प्रतियोगिता में बिजय हुये छात्रछात्राओं को नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा प्रथम सरू पुडासैनी, शैली खतिवडाद्वितीय तथा शिवानी लामिछाने और एन्जल मगरतृतीय हुई थी वो लोगों को नगद पुरस्कार सहित प्रशंसापत्र बितरण किया था ।

 प्रजातन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज रसुवा और कालिका बिद्यालय ५६ बाय्ज के बिद्यार्थियोंद्वारा संयुक्तरूप में ५ वीं बार रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया गया था । जिस में महिला तथा पुरूष करके जम्मा ८३ लोगों ने रक्तदान किया था । वह कार्यक्रम की उद्घाटन केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा कालिका गाँवपालिका के अध्यक्ष हरिकृष्ण देवकोटा को रक्त संकलन करनेवाले पाकेट हस्तान्तरण करके उदघाटन किया  था ।

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

इसी तरह नुवाकोट जिला की बिदुर में उसी दिन नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज नुवाकोट जिला शाखा गठनार्थ एक अन्तरक्रियात्मक जमघट की आयोजन की गई थी । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य कने प्रमुख आतिथ्य में और केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रमिला लामा की विशेष आतिथ्य में सम्पन्न वह जमघट ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की ४२ वीं जिला शाखा गठन किया गया । वह जमघट ने रबिन्द्रनाथ न्यौपाने अध्यक्ष, सम्झना प्याकुरेल उपाध्यक्ष, सुजन गजुरेल सचिव, अस्मिता खनाल कोषाध्यक्ष और सदस्यों में शेषमान तामाङ, उपेन्द्र मिश्र, रमेश श्रेष्ठ, सुमन श्रेष्ठ, बद्रिनाथ फुयाल, सुरेन्द्र भट्ट, ज्ञानेन्द्र गिरी, बद्री प्याकुरेल और रमेश गिरी को चयन किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *