Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिंकु सदा प्रकरण… आठ लोग हुए गिरफ्तार

 

काठमांडू, फागुन ११ –  सिरहा के नवराजपुर गाँवपालिका–१, भगवतीपुर की १७ वर्षीया किशोरी रिंकुकुमारी सदा के साथ सामूहिक बलात्कार और शंकास्पद मृत्यु घटना प्रकरण के अनुसन्धान के लिए पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है ।
पंचायत बिठाकर पी़िडत परिवार को घटना को छुपाने और लेनदेन से मुद्दा मिलाने पर दबाब देने वाले कुछ लोग तथा प्रत्यक्षदर्शी को मिलाकर आठ लोगों को नियन्त्रण में लेने की जानकारी छानबीन समिति के संयोजक वरिष्ठ पुलिस उपरीक्षक शान्तिराज कोइराला ने दी है । उन्होंने कहा कि अगर यह पुष्टि हो जाती है कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और घटना को दबाने के लिए पीडि़त परिवार को आर्थिक प्रोत्साहन दिया गया है, तो उसी अनुसार कारवाई की जाएगी ।
बताया गया है कि गत माघ २७ को शौच करने गई रिंकु का अपहरण कर लिया गया । अपहरण के बाद तीन युवकों ने बलात्कार कर अचेत अवस्था में घर पहुँचा दिया । रिंकु ने घरवालों को बताया था कि उसके साथ बलात्कार हुआ है । घटना को मिलाने के लिए पंचायत भी बिठाया गया था । उसके दूसरे ही दिन माघ ३० में रिंकु घर में ही फंदे में लटकी हुई मृत अवस्था में मिली ।
पहले पुलिस ने इसे आत्महत्या समझकर ही कारवाई शुरु की लेकिन बाद में जब सामूहिक बलात्कार की बात सार्वजनिक हुई तो मधेस प्रदेश पुलिस कार्यालय ने छानबीन समिति बनाई ।
रिंकु के शव को परीक्षण के लिए बिपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में भेजा गया है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *