Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में ६.१ तीव्रता का भूकंप

 

काठमांडू, फागुन १४ – इंडोनेशिया में आज की सुबह ६.१ तीव्रता का भूकंप आया । इसका केंद्र सुलावेसी द्वीप था । भूकंप की तीव्रता ६.१ थी ।
यूएसजीएस एजेंसी के अनुसार, भूकंप १० किलोमीटर (६.२ मील) की गहराई पर आया। राहत की बात यह है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है । राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा, तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है।
‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इंडोनेशिया
इंडोनेशिया एक ऐसी जगह पर स्थित है जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है, जहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं । यहाँ टेक्टोनिक प्लेटें नियमित रूप से टकराती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं. इसी वजह से यह इलाका भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com