Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयराज लिम्बु सहित लगभग २,००० लोगों ने किया माओवादी केन्द्र में प्रवेश

 

काठमांडू, फागुन १४ – मोरङ के कानेपोखरी में लम्बे समय तक नेपाली कांग्रेस में अपना योगदान देने वाले पुराने नेता जयराज संयोग लिम्बु के साथ ही दो हजार लोगों   ने नेकपा माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया है । लम्बे अरसे से कांग्रेस में योगदान दे रहे लिम्बु गत २०७९ के निर्वाचन में स्वतन्त्र से प्रतिनिधि सभा सदस्य के उम्मीदवार भी बने थे ।
जनता के साथ माओवादी तराई मधेस जागरण अभियान अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ ही लगभग सौ लोगों ने माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया है । अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने उन सभी को पार्टी प्रवेश करवाया और शुभकामना भी दी । कानेपोखरी गाँवपालिका से ही नौ सौ और अन्य पालिका से लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया है । ये जानकारी एमाले कार्यकर्ता माओवादी केन्द्र मोरङ ने दी है । पार्टी प्रवेश करते हुए लिम्बु ने कहा कि उन्होंने माओवादी केन्द्र में इसलिए प्रवेश किया है कि वो आगामी निर्वाचन में माओवादी के पक्ष में दो तिहाइ बहुमत लाकर कोशी प्रदेश का नाम खारीज कर पहचान स्थापित करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed