पशुपतिनाथ मन्दिर के परिसर से ७५ लोगों को लिया गया हिरासत में
काठमांडू, फागुन १४ – आज शिवरात्रि के दिन पशुपतिनाथ मन्दिर के परिसर से ७५ लोगों को शंकास्पद व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी अपिलराज बोहरा के अनुसार पशुपतिनाथ क्षेत्र में शंकास्पद गतिविधि करने वालों को हिरासत में रखा गया है ।
पुलिस ने कल से ही इस तरह के व्यक्तियों पर निगरानी रख रही थी । आज इन सभी व्यक्तियों को पुलिस ने नियन्त्रण में ले लिया है । बोहरा ने बताया कि ‘‘अभद्र व्यवहार करने, विगत में भी अपराध कर्म में समावेश होने वालों को नियन्त्रण में लिया है । ’’
उन सभी को गौशाला पुलिस और जिला पुलिस परिसर काठमांडू भेजा गया है ।


