Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं …अबतक २३ झटके

 

काठमांडू, फागुन १६ – सिन्धुपालचोक को केंद्रबिंदु बनाकर आज सुबह आए भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं ।
न केवल काठमांडू में इसे महसूस किया गया वरन जनकपुर से ही यह जानकारी मिली है कि वहाँ भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । वैसे अभी तक किसी तरह की कोई मानवीय क्षति की बात सामने नहीं आई है ।
भूकंपविदों ने जानकारी दी है कि सुबह ७ बजकर ३५ मिनट तक २३ झटके आ चुके हैं । उनके अनुसार, झटकों का सिलसिला अभी जारी ही है ।
भूकंपविदों के अनुसार २.३ से ३.८ मैग्नीट्यूड तक के झटके आ रहे हैं और छोटे–छोटे झटके आने का क्रम अभी जारी ही है ।
रात २ः५१ बजे सिन्धुपालचोक के भैरव कुंड आसपास केंद्रबिंदु बनाकर ६.१ मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *