Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के विभिन्न स्थानों में आज बिजली कटौती

 

काठमांडू, फागुन १६ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि काठमांडू के विभिन्न स्थानों में आज बिजली कटौती की जाएगी । प्राधिकरण एक सूचना प्रकाशित कर यह जानकारी दी है कि महाराजगञ्ज वितरण केन्द्र अन्तर्गत के लाजिम्पाट फिडर में काम होने के कारण लाजिम्पाट, पानीपोखरी और बालुवाटार क्षेत्र में बिजली अवरुद्ध की जाएगी ।
आज सुबह १० बजे से लेकर दोपहर ३ बजे तक लाइन काटे जाने की सूचना दे गई है । इस स्थान में भूमिगत प्रसारण लाइन के केवल परीक्षण एवं चार्ज करने के प्रयोजन के लिए लाइन काटने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
प्राधिकरण ने ग्राहक में इससे होने वाले असुविधा प्रति क्षमा समेत मांगी है और इस बात का भी उल्लेख किया है कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले ही समाप्त हो जाएगा तो निर्धारित समय से पहले ही बिजली प्रवाह कर दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com