Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मजदूर किसान पार्टी की ८ वीं महाधिवेशन आज से शुरू

 

काठमांडू, फागुन १६ – आज से नेपाल मजदूर किसान पार्टी (नेमकिपा)की ८ वीं महाधिवेशन शुरू हो रही है । पार्टी ने जानकारी दी है कि महाधिवेशन फागुन १९ गते तक चलेगी ।
नेमकिपा के केन्द्रीय सदस्य सरोजराज गोसाईं ने बताया कि नेमकिपा के आठवें महाधिवेशन में देश तथा विदेश के विभिन्न विषय में कन्द्रित होकर बृहत् चर्चा करते हुए विभिन्न एजेण्डा पारित किए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में भाग लेने के लिए काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर सहित सातों प्रदेश के विभिन्न जिला से प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता शामिल होंगे ।
उन्होंने जानकारी दी कि आज सुबह १० बजे कमलविनायक के लान्चाफल्चा, मध्यपुरथिमि के बोडे, सूर्यविनायक के सूर्यविनायक बस स्टप, काठमांडू ंके कोटेश्वर, ताथली आदि जगहों में गाजाबाजा, झाँकी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए दोपहर १ बजे सल्लाघारी में पहुँचकर उद्घाटनसत्र में परिणत होगा ।
अध्यक्ष नारायणमान विजुक्छे रोहित के नेतृत्व में विसं २०३१ माघ १० गते नेपाल मजदूर किसान पार्टी की स्थापना होने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी का पहला महाधिवेशन २०४७ साल में भैरहवा में हुआ ।
पार्टी के सातवें महाधिवेशन तक पार्टी संस्थापक अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छे को ही सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुनते आ रहे हैं ।
इससे पहले सातवें महाधविशेन में बिजुक्छे की अध्यक्षता में २५ सदस्यीय केन्द्रीय समिति चयन की गई थी । जिसमें २३ केन्द्रीय और दो वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य थे । अब इस वर्ष के महाधिवेशन में बिजुक्छे को ही चुना जाता है या किसी और को । इसपर सभी का ध्यानाकर्षण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *