प्रचण्ड ने रिंकु के परिवारवालों से की मुलाकात कहा उन्हें न्याय दिलवाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे
काठमांडू, फागुन १७ – नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि रिंकु के परिवारवालों को न्याय दिलवाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे । हुलाकी राजमार्ग केन्द्रित जनता के साथ माओवादी तराई–मधेश जागरण अभियान के क्रम में शुक्रवार की शाम को प्रचण्ड सिरहा पहुँचें । नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल शनिवार की सुबह को रिंकु सदा के परिवालजनों से मुलाकात की । १७ वर्षीय नवराजपुर–१ की रिंकु का बलात्कार के बाद आत्महत्या की बात आई है । इसी सिलसिले में प्रचण्ड ने रिंकु के परिवारवालों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलवाने की बात कही ।
रिंकु के पिता बिजुल सदा सहित पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की पहल करने का आश्वासन दाहाल ने दिया है । उन्होंने घटना में संलग्न लोगों को कानूनी कारवाई के दायरा में लाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखने का, पीडि़त परिवार को ढांढ़स दिया है ।
पुलिस में यह शिकायत दर्ज की गई है कि रिंकु के साथ माघ २७ गते की रात घर के नजदीक ही परिचित युवाओं ने बलात्कार किया है ।


