Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्थिक संकट के समाधान के लिए सबों का एकजुट होना जरुरी है

 

काठमांडू, फागुन १७ – भूमि जागरण अभियान नेपाल के संयोजक तथा पूर्वउपप्रधानमंत्री डॉ भीम रावल ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीयता के लिए स्वभीमानी नेपालियों को एकजुट होना होगा ।
लमजुङ बेँसीसहर नगरपालिका–७ में आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश राजनीतिक और आर्थिक रूप में संकटोन्मुख अवस्था में है । इस संकट के समाधान के लिए सभी को एकजुट होना होगा ।
उन्होंने कहा कि – ये समय किसी एक दल या व्यक्तिगत स्वार्थ में नहीं लगकर देश, जनता के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का है । उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति दलों का काम था कि वह देश और जनता के लिए काम करते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जिसकी वजह से यह संकट पैदा हुआ है । इस संकट से पार पाने के लिए सबों का एकजुट होना जरुरी है । रावल ने दोनों बड़े दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को सही दिशा में ले जाने के लिए दोनों बड़े दल एमाले और कांग्रेस संविधान अनुसार काम नहीं कर सकें । नेता रावल ने यह भी कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीयता के पक्ष में बोलने के लिए उन्हें पार्टी के ही भीतर ही आलोचना का सामना करना पड़ा ।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com