Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमर झा बने अप्पन ब्राह्मण समाज विराटनगर का अध्यक्ष

 

माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । सामाजिक , धार्मिक कार्य में सक्रिय अप्पन ब्राह्मण समाज विराटनगर का तीसरा अधिवेशन वार्ड 13 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर सभा हॉल में सम्पन्न हुआ । अधिवेशन में अमर झा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चयन किया गया । कार्यसमिति में उपाध्यक्ष द्वय मिथिलेश कुमार मिश्र , आशा  झा, महासचिव सुजीत कुमार चौधरी ,सह सचिव सरोज कुमार मिश्र , कोषाध्यक्ष भविष्य मिश्र
बने । सदस्यों में रविन्द्र नाथ मिश्र ,नंदलाल झा ,इंदिरा देवी ,सुनीता कुमारी झा ,सुमित कुमार झा ,राजेश मिश्र ,श्यामानंद मिश्र का चयन किया गया । अधिवेशन में निर्वाचन प्रमुख डा. एस एन झा ,वरिष्ठ पत्रकार प्रभाषचंद्र झा , अजय कुमार झा , प्राध्यापक बीरेंद्र झा , एसएन ठाकुर , डा .एस एन मिश्र , प्रवीण नारायण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीरमण झा , कुमुद मोहन झा मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *