जोगबनी थाना परिसर होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र ) । होली के त्यौहार को लेकर सीमावर्ती शहर जोगबनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रमजान माह में शुक्रवार के दिन पड़ने वाली होली के त्यौहार पर किसी भी प्रकार की विकट स्थिति से निपटने पर चर्चा की गईं। मौके पर थानाध्यक्ष के द्वारा समाज में लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ त्यौहार मनाए जाने का अपील किया गया। इसके लिए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र जनप्रतिनिधि समेत समाज के प्रमुख लोगों से माहौल पर नजर बनाए रखने के साथ ऐसे असामाजिक तत्व जो माहौल को बिगाड़ सकते हैं उन पर नजर बनाए रखने की अपील किया । साथ ही पुलिस को सहयोग करने की बात कही। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी व कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से सभी को होली और रमजान की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है सभी इसे शांति सौहार्द पूर्वक मनाए। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें । ऐसी कोई बात हो तो उसकी सूचना प्रशासन को दें ।
पूर्व नप के पूर्व भीसी नरेश प्रसाद , किशन अग्रवाल , कुंदन पोद्दार , भानूप्रकाश राय, शतीश कौशिक, कन्हैया साह, मुन्ना साह , मुदस्सिर हयात, जहारुद्दीन राज, आनंद साह ,नसीम गोपाल , अजय सहनी, विजय अली, रमेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे ।


