Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली कल्याण समाज जनकपुरधाम ने मनाया होली मिलन समारोह


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल तेली कल्याण समाज नगर इकाई जनकपुरधाम द्वारा बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संघीय पूर्व राज्य मंत्री तथा संविधान सभा सदस्य अरविंद साह थे। उन्होंने कहा कि होली सत्य पर असत्य का विजय का पर्व है। होली में रंग ,अवीर एक दुसरे को लगाते हैं इसका मतलव होता है हम दिल से साथ है इसलिए तेली समाज भी आपसी भेदभाव भुलाकर एक दुसरे के साथ हो तो एकता तथा संगठन मजबूती में सहयोग करें।

यह भी पढें   शाम ४ बजे तक ८८ लाख मतदान

राम वावू साह की अध्यक्षता में संपन्न में इस कार्यक्रम में पूर्व मेयर बजरंग साह, नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा जिला अध्यक्ष ललित साह, उपाध्यक्ष ई. शंभू साह , नेपाल बैश्य कल्याण धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह, मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, नेपाल कानू समाज के अध्यक्ष राज कुमार साह, अंबू प्रसाद साह, लक्ष्मी साह बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, पूर्व बार्डाध्यक्ष तथा नेकपा एमाले नेता जानकी रमण साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर एक दुसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। हिंदू स्वयं सेवक संघ नेपाल जनकपुरधाम द्वारा भी केशव धाम में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *