Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठवां गंगा महाआरती समारोह आयोजित

 

नेपालगंज (बाँके) – पवन जायसवाल । बाँके जिले के सदरमुकाम नेपालगंज से लगभग 8 किलोमीटर पूर्व, राप्ती नदी के सिधनिया घाट पर फाल्गुन 29 गते, गुरुवार को आठवां गंगा महाआरती समारोह आयोजित किया गया।

बाँके जिले के डुडुवा गाउँपालिका वार्ड नं. 4, राप्ती नदी के तट पर स्थित श्री अष्टोत्तरशतम् शिवलिंग विश्वम्भरनाथ महादेव (108 शिवलिंग विश्वम्भर महादेव) मंदिर में यह आठवां गंगा महाआरती संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बाँके जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया और गंगा माता की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के संरक्षक एवं पुजारी आचार्य रामप्रताप मिश्र शास्त्री महाराज ने बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, राप्ती नदी क्षेत्र और मंदिर के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जिले में आने वाले धार्मिक पर्यटकों के स्वागत हेतु नियमित रूप से गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

स्थानीय व सामाजिक अगुवाओं के प्रयास से भाद्र मास की 3 गते, श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दिन से यह महाआरती प्रारंभ की गई थी, जो अब प्रत्येक पूर्णिमा को नियमित रूप से की जा रही है। महाआरती समिति के अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने बताया कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com