राजसंस्था को निषेध किया गया तो देश अकल्पनीय रास्ते पर चला जाएगा –रवीन्द्र मिश्र
काठमांडू, चैत २ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र ने कहा है कि अब भी राजसंस्था को निषेध किया गया तो देश अकल्पनीय रास्ते पर चला जाएगा ।
उपाध्यक्ष मिश्र ने शनिवार की सुबह फेसबुक पर लिखा कि – अगर बड़े पार्टी के बड़े नेता राजशाही के बारे में प्रचंड द्वारा कल प्रयोग किए गए तुच्छ शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और अब भी राजशाही पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश करते हैं, तो देश एक अकल्पनीय रास्ते पर चला जाएगा ।
उन्होने यह भी लिखा है कि नेपाल के परिप्रेक्ष में लोकतंत्र का विकल्प उन्नत लोकतन्त्र नहीं ‘उन्नत प्रजातंत्र’ है ।
इससे पहले माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को ‘भाइमारा’ और ‘मूर्ति चोर’की संज्ञा दी थी और चेतावनी देते हुए कहा था कि ज्यादा शोर न मचावें ।


