Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रिकी राजदूत इब्राहिम रसूल को किया निष्कासित

 

काठमांडू, चैत २ – अमेरिका ने दक्षिण अफ्रिकी राजदूत इब्राहिम रसूल को निष्कासित कर दिया है । अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने इसके बारे में जानकारी दी और दक्षिण अफ्रिकी राजदूत पर यह आरोप लगाया कि वे अमेरिका और ट्रम्प से घृणा करते हैं ।
मार्को रुबियो ने एक्स में ट्विट करते हुए कहा है कि “हमारे महान देश संयुक्त राज्य अमेरिका में अब दक्षिण अफ्रिकी राजदूत का स्वागत नहीं है ।” मार्को रुबियो ने लिखा है कि “इब्राहिम रसूल एक जातिवादी राजनीतिज्ञ हैं, जो अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति से घृणा करते हैं ।” उन्होंने कहा है कि उनसे बात करने के लिए हमारे पास अब कुछ नहीं है इसलिए उसे अस्वीकार्य माना जाता है ।
अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने यह कदम उठाया है ।

यह भी पढें   बीआरएबीयू में प्रो. डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता संभालेंगे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर का कार्यभार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *